ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल की जंग के बीच, शेयर बाज़ार से लेकर कच्चे तेल, सोने-चांदी और रुपये तक हर चीज़ में भारी अस्थिरता देखी जा रही है. पिछले एक महीने में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगभग 10% गिर गया है, कच्चे तेल की क़ीमतें लगभग 60% बढ़ गई हैं और डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. पिछले कुछ दिनों में, ख़ासकर सोने और चांदी की क़ीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद, बाज़ार में भारी गिरावट आई है, जिससे निवेशक हैरान हैं. 'सुरक्षित निवेश' के रूप में जाना जाने वाला सोना, 28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल के ईरान पर हमले शुरू करने के बाद तुरंत बढ़ गया था, लेकिन अब उसमें भारी गिरावट है.
सोने और चांदी

