पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 11वें एडिशन को सिर्फ़ दो शहरों में कराने का फ़ैसला किया है, लेकिन सबसे अहम बात यह है कि यह पूरा टूर्नामेंट दर्शकों के बिना होगा. यानी क्रिकेट प्रशंसकों को स्टेडियम आने की बिल्कुल भी इजाज़त नहीं होगी. पीएसएल, पाकिस्तान क्रिकेट का एक अहम ब्रांड है, जो हर साल नियमित रूप से आयोजित होता रहा है. दस साल पूरे होने के बाद अब यह एक नए दौर में दाख़िल हो रहा है. इस बार पीएसएल 26 मार्च से 3 मई तक आयोजित होना है. पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक पीएसएल के 44 मैच छह शहरों- कराची, लाहौर, रावलपिंडी, मुल्तान, फ़ैसलाबाद और पेशावर में होने थे. पेशावर और फ़ैसलाबाद पहली बार पीएसएल का हिस्सा बने थे.
पाकिस्तान सुपर लीग

