
मार्च के बाद सबसे निचले स्तर पर आया कच्चा तेल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 79.76 डॉलर के स्तर तक फिसला
अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए बनी सहमति के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत मार्च के बाद के अभी तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। पश्चिम एशिया में तनाव खत्म होने की संभावना की वजह से कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले डेढ़ महीने के दौरान 37 डॉलर प्रति बैरल तक गिर चुकी है। इस गिरावट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में 120 डॉलर प्रति बैरल तक की छलांग लगाने वाला ब्रेंट क्रूड आज 82.70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया।
15/6/2026


