
असमः इंडस्ट्रियल यूनिट में सिलेंडर विस्फोट में मृत चारों श्रमिकों की हुई शिनाख्त
सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर को अपने कब्जे में लेकर विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
26/7/2026



