गुवाहाटी, 19 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के मूलनिवासी समुदायों के अधिकारों, परंपराओं और हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आधार कार्ड आवेदन से संबंधित हालिया विशेष निर्णय के संबंध में मोरान और मटक समुदायों के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने विशेष छूट देने पर विचार किया है।
इसके तहत मोरान और मटक समुदाय के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नए आवेदकों को आधार के लिए आवेदन करने में 31 मार्च, 2027 तक छूट प्रदान की गई है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
Regional





