नगांव (असम), 16 अगस्त (हि.स.)। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने दावा किया है कि कांग्रेस नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देती है तो कांग्रेस पार्टी में विभाजन हो जाएगा।
अजमल ने आगामी नगांव उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की संभावित रणनीति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बयान दिया। उनके बयान के बाद नगांव उपचुनाव में उम्मीदवार चयन को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
Regional





