बक्सर , 24 अगस्त (हि.स.)। नया भोजपुर क्षेत्र में पश्चिमी रेल फाटक के समीप ट्रेन से गिरकर दानापुर निवासी भोला कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि वह डीडीयू से दानापुर जा रहा था और ट्रेन के गेट पर बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। घटना की सूचना बिजली विभाग के सहायक अभियंता आरके दुबे के माध्यम से डायल 112 को दी गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी जितेंद्र कुमार और देव कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को गश्ती वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच सकी।
स्थानीय लोगों ने डायल 112 की तत्परता और बिजली विभाग-पुलिस के बेहतर समन्वय की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra
Crime




